ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
विदेश

ऑस्ट्रेलिया को विकराल आग से बचाने के लिए उम्मीद की बस एक किरण बाकी

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में विकराल आग से  अगले कई माह तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ महीने में बारिश और ठंडे मौसम की संभावना नहीं है। ऐसे में आग से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे गर्म साल के रिकॉर्ड के बाद, ब्यूरो ऑफ मेटेरोलॉजी ने गुरुवार को कहा कि अगले कुछ महीनों में तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है।

फिलहाल आग से राहत के लिए बारिश ही एक आखिरी उम्मीद मानी जा रही है। ब्यूरो ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन यह दक्षिण-पूर्व में भड़की आग को बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऑस्ट्रेलिया पिछले कई महीनों से इस भीषण आग से जूझ रहा है और तीन साल के सूखे ने और गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का एक कारण बता रहे हैं।

आग कितनी विकराल है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर से अबतक दक्षिण कोरिया इतना क्षेत्र जल चुका है। इसमें 26 लोगों और एक अरब जानवरों की मौत हुई है। इस आग से राहत केवल बारिश ही राहत दिला सकती है। ब्यूरो ने कहा कि अफ्रीका के हिंद महासागर में गर्म पानी और जलवायु परिवर्तन की वजह से 2019 ऑस्ट्रेलिया का सबसे गर्म और सबसे सूखा साल रहा।

 

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने गुरुवार को देश के भारी आबादी वाले दक्षिण-पूर्व हिस्से में नई चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने लोगों से जल्द से जल्द इलाका खाली करने के लिए कहा है। गर्म मौसम की वापसी के बाद आग से खतरा बढ़ गया है। पिछले सप्ताह विक्टोरिया राज्य में जारी किए गए एक अलर्ट को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पड़ोसी न्यू साउथ वेल्स राज्य में शुक्रवार को स्थिति बिगड़ने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button