ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

प्रधानमंत्री मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे, छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को महाराष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक बयान के अनुसार, वह सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023′ समारोह के मौके पर एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘अभियानगत प्रदर्शन’ देखेंगे। हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

बयान में कहा गया है कि हर साल नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘अभियानगत प्रदर्शन’ करने की परंपरा है। इसके अनुसार ये प्रदर्शन लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए अभियानों के विभिन्न पहलुओं को देखने का मौका प्रदान करते हैं। बयान में कहा गया है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है और साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री जागरूकता भी पैदा करता है।

Related Articles

Back to top button