ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

Priyanka Gandhi in Varanasi : कांग्रेस महासचिव ने काशी विश्‍वनाथ दरबार में किया दर्शन पूजन

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात कर उन्‍होंने काशी विश्‍वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्‍होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्‍होंने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

शहर में लोगों से की मुलाकात

एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्‍वागत में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद 10.35 बजे प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शहर प्रस्थान कर गयीं। 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के बाद उन्‍होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। कांग्रेस महासचिव ने बनारस के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दर्शन किया तो मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि ‘सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है’।

रविदास मंदिर में दर्शन के बाद नाव से श्री विद्यामठ पहुंचीं जहां पर वह सीएए के विरोध के दाैरान हिरासत में लिए गए लोगों, बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी की। लोगों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए ललिता घाट से एक बजे रवाना हो गईं। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद वहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

Congress

@INCIndia

Smt. @priyankagandhi arrives in Varanasi to interact with students of Banaras Hindu University & Civil Society members.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
449 people are talking about this

रास्‍ते में लोगों से की मुलाकात

हरहुआ और व्यासबाग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की भीड़ को देखकर खुद प्रियंका ने अपने काफिले को धीमे करवा दिया। स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं को देखकर प्रियंका गांधी काफी प्रसन्न दिखीं और एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं से मिली। वहीं इससे पूर्व प्रियंका ने कज्जाकपुरा में अचानक गाड़ी रोक कर स्‍थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

विवादों का साया

दूसरी ओर प्रियंका के आगमन के दौरान दौरान राजघाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात भी मचाया और दर्शनथियों को धक्का भी दिया, विवाद यहां तक पहुंचा कि कार्यकर्ताओं ने मौके पर रखी चौकी भी तोड़ डाली। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से मुलाकात को लेकर हंगामा किया। उन्‍होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको प्रियंका से नही मिलने दिया है। विरोध स्‍वरुप अब वो कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगी, इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं नाव ओवरलोड होने के कारण प्रदेश अध्‍यक्ष अजय सिंह लल्लू गंगा में गिर गए मगर लोगों की सक्रियता से उनको तुरंत ही निकाल लिया गया।

प्रियंका का दौरा तीन घंटे का

प्रियंका गांधी के साथ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और राजीव शुक्‍ला भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह 8.30 बजे प्रियंका नई दिल्‍ली एयरपोर्ट से रवाना होकर लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी पहुंचीं। यहां से गुलेरिया कोठी ठहरने के बाद 11.30 बजे बीएचयू जाएंगी। छात्रों से मुलाकात के बाद दोपहर एक बजे वह वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। यहां से वह जयपुर एक कार्यक्रम के सिलसिले में विमान से रवाना हो जाएंगी।

प्रोटोकॉल में प्रियंका का दौरा

प्रियंका वाराणसी में लगभग तीन घंटे के अपने संक्षिप्‍त दौरे में राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर भी गईं। दर्शन पूजन करने के बाद यहां से वह बोट से रामघाट स्थित गुलेरिया कोठी रवाना हो गईं। यहां पर वह नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जेल गए लोगों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद भी किया। यहीं पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीतने वाले एनएसयूआइ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी उनहोंने बढाया। इसके अलावा वह बजरडीहा में पुलिस लाठी चार्ज के दौरान पीडित लोगों से मुलाकात कर संवेदना भी जताई। यहां से निकल कर श्रीकाशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव मंदिर में भी मत्था टेकने जाएंगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

पूर्वांचल के कांग्रेसियों का जमावड़ा

रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं। इसके अतिरिक्‍त भी संक्षिप्‍त दौरे में प्रियंका से अन्‍य कांग्रेसी मुलाकाल कर अपने क्षेत्रों में पार्टी की चल रही विभिन्‍न तैयारियों की जानकारी भी देंगे। प्रियंका के इस संक्षिप्‍त दौरे में पार्टी की ओर से पूर्वांचल का प्रतिनिधित्‍व करने की पूरी कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button