ब्रेकिंग
Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ...
देश

हज़रात..हज़रात…हज़रात, आज़म खान परिवार समेत फरार हैं, 24 जनवरी को अदालत में हाज़िर हों..

रामपुर: जिस आजम खान की रामपुर में कभी तूती बोलती थी उसी के खिलाफ रामपुर की गलियों में यूपी पुलिस मुनादी करवा रही है। जी हां, सपा के दिग्गज नेता आजम खान का वक्त फिलहाल साथ नहीं दे रहा है। वो कहते हैं न, कभी का दिन बड़ा तो कभी की रात बड़ी, रामपुर में कल तक जिस आज़म खान के नाम की तूती बोलती थी और जिनका काफिला जब सड़क पर गुजरता था तो हूटर बजाते हुए पुलिस की गाडिय़ां रास्तों को साफ करा देती थीं। वक्त बदला, सत्ता गई तो आज उन्ही आजम खान की तलाश में कोर्ट के आदेश पर रामपुर पुलिस शहर की सड़कों पर उनके नाम की मुनादी करती फिर रही है और लोगों को बता रही है कि आज़म खान फरार हैं और कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मौजूदा समय में रामपुर लोकसभा के सांसद हैं और उनकी पत्नी तन्जीन फातिमा रामपुर की विधायक हैं। बेटे अब्दुल्लाह आज़म भी स्वार से विधायक थे लेकिन हाईकोर्ट ने चुनाव निरस्त कर दिया। पिछले कई दशकों से रामपुर की राजनीति में आज़म खान का एकछत्र राज रहा है लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से उनके ऊपर मुकदमों के दर्ज होने का जो सिलसिला जारी हुआ उसके बाद से आज़म खान घिरते ही गये और आज नौबत ये आ चुकी है कि रामपुर की सड़कों पर आज़म खान की तलाश में पुलिस मुनादी करती फिर रही है।

कल रामपुर की एडीजे की अदालत ने सपा सांसद आजम खान के खिलाफ दो मामलों में 82 की कार्रवाई करने का आदेश दिया था। और एक मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आजम खान के विरुद्ध चल रहे मामलों में एक मुकदमा उनके पड़ोसी ने दर्ज कराया था जिसमें लगातार गैरहाजिर रहने की वजह से कोर्ट ने 82 की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही एक मामला आचार संहिता उल्लंघन का है जिसमें आज़म खान के बयान का कोई वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अब अदालत ने आजम खान का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने आजम खान को 20 जनवरी को अदालत में पेश किए जाने का आदेश रामपुर पुलिस को दिया है, जिसके बाद अब रामपुर पुलिस आज़म खान की तलाश में सड़कों पर मुनादी करती फिर रही है। पुलिस ने आज़म खान के घर के दरवाजे पर कोर्ट के नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। अदालत ने आज़म खान की पत्नी तन्जीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आज़म के खिलाफ भी वारंट जरी किए हैं। आज़म खान की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button