ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

दीपिका को मुंबई में बैठकर डांस करना चाहिए, JNU क्यों गई: BJP नेता

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) जाने पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गोपाल भार्गव ने अब दीपिका पादुकोण को लेकर बयान दिया है। मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण का बिना नाम लिए कहा कि हीरोइन को मुंबई में डांस करना चाहिए। जेएनयू में नहीं जाना चाहिए था। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दर्जनों लोग हो गए हैं जो एक्टिविस्ट हैं, आर्टिस्ट कहे जाते हैं।
PunjabKesariएक तरफ जहां बीजेपी नेता ने यह बयान दिया है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने एसिड पीड़िता पर बनी फिल्म छपाक को टैक्स फ्री  करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उसको मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

दीपिका पर हमलावर हैं बीजेपी नेता 
जेएनयू हिंसा के बाद फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कैंपस जाकर आंदोलनरत छात्रों को समर्थन देने के बाद घमासान मचा है। बीजेपी के तमाम समर्थकों ने जहां दीपिका पादुकोण को टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक बताकर उनकी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। दरअसल बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को दीपिका के खिलाफ असामान्य रूप से कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था और दीपिका पादुकोण को ‘टुकड़े टुकड़े गैंग ‘ का हिस्सा बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button