ब्रेकिंग
Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क... Shivraj Singh Chauhan: 'बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ'; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJ... MP Politics: 'दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल'; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौ... Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम...
मध्यप्रदेश

एमपी के 230 में से 205 विधायकों की है करोड़ों की संपत्ति, रिपोर्ट में हुए और भी चौंकाने वाले खुलासे, यहां देखें प्रदेश के अमीर विधायकों के नाम..

भोपाल। मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। मप्र, छग और राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि तीनों राज्यों के सीएम चेहरे को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि आज एमपी में सीएम चेहरे पर मुहर लग सकती है। सीएम फेस को लेकर प्रदेश के बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की है। इस बीच ADR ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है।

मध्यप्रदेश में हैं करोड़पति विधायक

 मतगणना के बाद एडीआर की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों में 90 प्रतिशत करोड़पति है। बता दें कि 230 विधायकों में से 205 विधायकों की करोड़ों की संपत्ति है। जिनमें से 100 से अधिक विधायकों की 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति देखी गई है। निर्वाचित विधायकों में एक पर हत्या और पांच पर हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज हैं। यह जानकारी एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपने पोर्टल पर जानकारी दी है। बीजेपी और कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो सिर्फ हस्ताक्षर ही कर पाते हैं और साक्षर कैटेगरी में शामिल हैं।

विधयकों पर अपराधिक मामले दर्ज

राज्य के 39 प्रतिशत 90 विधायकों पर अपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव मे 41% अपराधिक मामले दर्ज पिछली बार यह संख्या 94 थी। वहीं, गंभीर अपराधों का जिक्र करें, तो 2018 में यह संख्या 47 थी, जो कुल विधायकों की संख्या का 20% रही। बीजेपी से विधायक प्रीतम लोधी पर हत्या, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

30 साल से लेकर 81 साल तक के विधायक

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक चुने हुए विधायकों में 30 से 40 उम्र के 18, 41 से 50 उम्र के 53, 51 से 60 उम्र के 86, 61 से 70 उम्र के 57 और 71 से 80 उम्र के 16 विधायक हैं। सबसे कम आयु वाले 12 विधायकों में अभिजीत शाह टिमरनी 31 साल ,प्रियंका चचौडा 32 साल , शरद कॉल 32 साल, आतिफ अकील 33 साल, कमलेश्वर सैलाना 33 साल, मंजू राजेंद्र 34 साल , प्रतिमा बागड़ी 35 साल , राम सिया भारती 33, हेमंत कटारे 37 साल, दिव्यराज सिंह 37 साल है।

Related Articles

Back to top button