ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
विदेश

पाक के राज्य मंत्री ने जब्त करवा दीं प्रधानमंत्री इमरान की चप्पलें

पेशावरः पाकिस्‍तान के एक राज्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान की चप्पले जब्त करवाने का मामला सामने आया है। सच सामने आते ही ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के वन्‍य जीव विभाग ने छापेमारी में एक फुटवियर की दुकान से प्रधानमंत्री इमरान खान को तोहफे में दी जाने वाली चप्पलों को जब्त किया है। दरअसल ये पेशावरी चप्‍पल की जोड़ी सांप की खाल से खास इमरान खान के लिए बनाई गईं थी।

डॉन सामाचार पत्र के मुताबिक, वन्‍य जीव विभाग के अधिकारियों ने पेशावर के नमक मंडी इलाके में अफगान चप्‍पल हाउस नाम की फुटवियर की दुकान पर छापेमारी की जिसमें ये चप्‍पलें बरामद की गईं। हालांकि, दुकान के मालिक, नूरुद्दीन सिनवारी ने अपने बचाव में कहा कि सांप की खाल अमेरिका से दो जोड़ी कप्‍तान चप्‍पलें बनाने के लिए भेजी गई थी। दुकानदार ने बताया कि खाल देने वाले ने एक जोड़ी चप्‍पल खुद के लिए जबकि दूसरी प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए बनाने को कहा था। जिले के वन्‍य जीव अधिकारी अलीम खान ने बताया कि बरामद किया गया चमड़ा सांप का ही है इस बारे में छानबीन शुरू की जा रही है।

वहीं, खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के पर्यावरण मंत्री इस्तिआक उमर ने कहा कि सांप की खाल से चप्‍पलें बनाना पूरी तरह गैर कानूनी है। भले ही ये चप्‍पलें किसी भी शख्‍स के लिए क्‍यों न बनाई जा रही हों। सरकार इस तरह का गैर कानूनी काम बर्दाश्‍त नहीं करेगी। यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि मोची ने इन चप्‍पलों को बनाने में सांप की खाल का इस्‍तेमाल किया तो उसे कानून के मुताबिक सजा भुगतनी होगी।

बता दें कि साल 2015 में दुकान के मालिक, नूरुद्दीन सिनवारी ने पारंपरिक पेशावरी चप्‍पलों को कप्‍तान चप्‍पलों के तौर पर लॉन्‍च किया था। पाकिस्‍तान में दोहरे सोल वाली ये पेशावरी चप्‍पलें काफी समय से फैशन में हैं, लेकिन पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की शादी में जब नूरुद्दीन की ओर से ये चप्‍पलें उन्‍हें तोहफे में दी गई तब से इसका प्रचलन और ज्यादा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button