ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान ख़ान का बड़ा एलान, 2021 की ‘ईद’ पर दबंग के फैंस मनाएंगे ‘दिवाली’

नई दिल्ली। दबंग 3 के बाद 2020 की शुरुआत में सलमान ख़ान ने अपने फैंस के लिए बड़ा एलान किया है। सलमान ने 2021 की ईद पर अपनी नई फ़िल्म की घोषणा कर दी है और इसका टाइटल जानकर दबंग ख़ान के फैंस ईद के साथ दिवाली भी मनाने लगेंगे, क्योंकि टाइटल है ‘कभी ईद कभी दिवाली’।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ का निर्देशन फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फरहाद ने 2019 में आयी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 4’ का निर्देशन भी किया है, जिसने 200 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया। फरहाद पहली बार सलमान ख़ान को निर्देशित करेंगे। फ़िल्म की बाक़ी स्टार कास्ट की जानकारी अभी नहीं दी गयी है। सलमान ख़ान ने अपने ट्विटर एकाउंट से इसका एलान किया है। इस फ़िल्म की कहानी भी साजिद नाडियाडवाला की ही है।

taran adarsh

@taran_adarsh

BIGGG NEWS… and join hands for their next project… Titled … Directed by Farhad Samji… Story and produced by Sajid Nadiadwala… .

1,337 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ने इससे पहले किक में काम किया था, जिसके सीक्वल किक 2 के आने की काफ़ी वक़्त से चर्चा चल रही है। जब 2020 की ईद पर सलमान ख़ान की फ़िल्म का एलान नहीं हुआ था, तब ख़बरें आयी थीं कि किक 2 रिलीज़ हो सकती है। मगर इसके बाद सलमान ने राधे का एलान करके इस साल ईद पर आने की पुष्टि कर दी।
राधे का निर्देशन भी प्रभुदेवा कर रहे हैं। राधे एक्शन फ़िल्म है, जिसमें सलमान अपने वांटेड वाले अंदाज़ में दिखेंगे। ईद से सलमान ख़ान का पुराना रिश्ता रहा है। उनकी फ़िल्में ईद पर आती रही हैं। 2019 में ईद पर भारत आयी, जिसे अली अब्बास ज़फ़र ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। पिछले दिनों ख़बरें ये भी आयी थीं कि सलमान, निर्देशक कबीर ख़ान के साथ भी फ़िल्म प्लान कर रहे हैं।
20 दिसम्बर को दबंग 3 रिलीज़ हुई थी। दबंग 3 का निर्देशन भी प्रभुदेवा ने ही किया था। दबंग 3 उम्मीदों के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी। यह फ़िल्म अभी तक 148 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है। सलमान फ़िलहाल राधे को पूरा करने में जुटे हैं और बिग बॉस 13 होस्ट कर रहे हैं। फरवरी में बिग बॉस पूरा होने के बाद सलमान कभी ईद कभी दिवाली की तैयारियों में जुट सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button