ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा- सरकार में आने पर अधिकारियों को बनाएंगे मुर्गा

भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के कारण खबरों में बने रहते हैं। एक बार फिर भाजपा नेता का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि वो एसपी का क्या नाम है मुर्गा? मुर्गा हो या कुछ भी, हम मुर्गा बना देंगे हमारी सरकार आई तो। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं

कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के पुरलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं, हम शराफत से काम करते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता।

इंदौर में भी दी थी आग लगाने की धमकी
भाजपा नेता का हाल ही में इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी को धमकाने का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक अधिकारी से बहस करते नजर आ रहे थे। वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारी को डांटते हुए कहा था कि अगर समारोह में संघ के लोग न होते तो आग लगा देता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button