ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
धार्मिक

टल जाते हैं दुर्घटना के योग, शनि की साढ़े साती चल रही है तो जरूर करें ये उपाय

इंदौर। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि तीसरे, छठवें और 11वें घर में स्थित होता है तो शनि देव शुभ फल देते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती चलती है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है और शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरूर करना चाहिए।

शनिवार को पहने काले रंग के कपड़े

शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और अपने सहयोगियों, नौकरों, श्रमिकों हमेशा खुश रखना चाहिए। इसके अलावा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।

शनिवार को न करें इन चीजों का सेवन

शनि की साढ़ेसाती चलने पर जातक को शनिवार को शराब, मछली, अंडा या मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं शनिवार रात को दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए। शनिवार को रबर और लोहे से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

सरसों के तेल व काली दाल का उपाय

शनिवार को शनिदेव को सरसों के तेल व काली दाल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भगवान हनुमान की आराधना करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button