ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

हाई कोर्ट में पेश हुई नाबालिग कहा-माता-पिता संग जाना है

ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में मजदूरी का काम करने वाले पिता ने अपनी बेटी को खोलने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग बेटी को हाईकोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कोर्ट ने नाबालिग से पूछा कि क्या वह अपने स्वजन के साथ जाना चाहती है जिस पर उसने सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने नाबालिग को उसके स्वजनों के साथ भेजने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि नाबालिग की मां की शिकायत पर इस मामले की एफआइआर दर्ज की गई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी जिस दिन गायब हुई उस दिन वह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि उनकी बेटी को चंदू गुजराती नाम का व्यक्ति झूठी बातें कर, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब उनकी बेटी नहीं मिली तो नाबालिग के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

पार्षदों ने बैठक में एजेंडा लिया वापस

भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को अभ्याचित एजेंडे को वापस ले लिया है। यह एजेंडा पार्षदों ने दो महीने पहले हुई निगम परिषद की बैठक में प्रस्तुत किया था। इन पार्षदों का कहना है कि जो एजेंडे में मामले रखे गए थे उनमें काफी मामलों का निराकरण हो चुका है। इस एजेंडे में 20 बिंदु रखे गए थे तब पार्षदों ने अभ्याचित बैठक बुलाने की बात कही थी और 34 पार्षदों ने इसको लेकर सहमति देते हुए हस्ताक्षर भी किए थे। लेकिन चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई, इस दौरान जो नगर निगम को समय मिला उसमें काफी सारे मुद्दों पर उन्होंने सुधार कर लिया जिसको लेकर पार्षदों ने यह एजेंडा वापस ले लिया । 19 हितग्राहियों को मिले आवास ग्वालियर। पीएम आवास योजना अंतर्गत मानपुर-2 योजना की प्रतिक्षा सूची में शामिल मलिन बस्ती के 19 हितग्राहियों को शुक्रवार को लाटरी से आवास आवंटित किए गए। आवास आवंटन प्रक्रिया के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला, सिटी प्लानर पवन सिंघल, नोडल अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी, सहायक नोडल मनीष यादव उपस्थित रहे। नव निर्वाचित विधायक लोधी आज आएंगे ग्वालियर। पिछोर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक प्रीतम लोधी शनिवार की दोपहर दो बजे ट्रेन से आएंगे। प्रीतम विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button