ब्रेकिंग
अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का हो... महिलाओं के कपड़े पहनकर मांगते थे भीख, वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी के अंबाला छावनी आने की अटकलें, 800 करोड़ के शहीद स्मारक उद्घाटन की चर्चा Rajesh Khullar Haryana: सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की प्रशासनिक कार्यशैली Bawal Police Action: रेवाड़ी के बावल में अवैध गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्... Bhiwani Bus Accident News: भिवानी-हांसी मार्ग पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, नीट छात्र समेत दो... Rewari NH 48 Accident News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक चालक की ... Julana Jind Murder News: जींद के जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली ... Bhiwani Murder Mystery News: भिवानी में पत्नी ने रची थी पति की छत से गिरने की झूठी कहानी, पिता और एक...
मध्यप्रदेश

उज्जैन-कोटा मार्ग पर दो ट्रक की भिड़ंत में लगी भीषण आग, चार वाहन खाक

सुसनेर (आगर-मालवा)। आगर मालवा जिले के सुसनेर में उज्जैन-कोटा मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत होते ही दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खड़ा एक ट्रक और एक कार भी आग की चपेट में आ गई।

चार वाहनों में लगी आग देखकर घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सामने से भिड़े दोनों ट्रक के चालकों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। एक का शव मिला है।

प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड व जेसीबी लेकर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान नलखेड़ा, सोयतकलां सहित जिलेभर की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंचीं। जेसीबी से भी रेस्क्यू मिशन चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग में कुछ लोग भी फंसे हुए थे। घटना के करीब 30 मिनट बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अमला फायर ब्रिगेड लेकर नहीं पहुंचा था। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बहुत ज्यादा होने से कामयाबी नहीं मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई और आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के चालकों को बाहर निकलने तक का भी मौका नहीं मिला।

पास में खड़े आयशर वाहन और एक अन्य कार भी इन आग की लपटों में जलकर खाक हो गई। समाचार लिखे जाने तक सिर्फ एक शव निकला है। अधिकारी मौके पर हैं।

ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गई थी।। आग पर काबू पा लिया गया है। एक ट्रक से जला हुआ शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे है।

-पल्लवी शुक्ला, एसडीओपी, सुसनेर

Related Articles

Back to top button