ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

20 घंटे बाद भी लापता AN-32 विमान का सुराग नहीं, सर्च ऑप्रेशन में जुटे सुखोई-30 और MI 17

ईटानगर/ नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 33 मिनट बाद लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे। करीब 20 घंटे से विामन की तलाश जारी है लेकिन अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि विमान ने जोरहाट से सोमवार दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया। वायुसेना ने बयान में कहा कि दुर्घटना स्थल के संभावित स्थान को लेकर कुछ सूचनाएं मिली हैं।

हेलिकॉप्टरों को उस जगह पर भेजा गया था। हालांकि, अभी तक कोई भी मलबा नहीं देखा गया है।” विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना ने दो एमआई-17 हेलिकॉप्टर के अलावा सी-130जे, सी 130 हरक्यूलिस, सुखोई सू-30 फाइटर जेट सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में तैनात जवान भी विमान की तलाश कर कर रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण सर्च ऑप्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। थल सेना ने अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर (एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर) तैनात किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में वायुसेना के उपप्रमुख से बात की है और वे इन यात्रियों के सुरक्षित रहने की कामना करते हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ कुछ समय से लापता वायु सेना के एएन -32 विमान के संबंध में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की। उन्होंने मुझे वायुसेना के इस लापता विमान को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मैं इसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। एएन -32 रूस निर्मित वायुयान है और वायुसेना बड़ी संख्या में इन विमानों का इस्तेमाल करती है। यह दो इंजन वाला ट्रर्बोप्रॉप परिवहन विमान है। अधिकारियों ने कहा कि मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन की सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। यह करीब 35 किलोमीटर दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button