ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से थोड़ी राहत, आज भी बारिश के आसार

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को गर्मी के प्रकोप में कमी आई, लेकिन आर्द्रता के उच्च स्तर ने लोगों की बेचैनी अवश्य बढ़ा दी। यहां का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 39 से 62 प्रतिशत के मध्य रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पारे में गिरावट का श्रेय बंगाल की खाड़ी से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने वाली तेज हवाओं को दिया जा सकता है।
श्रीवास्तव ने कहा कि तापमान तो सामान्य हो गया है, पर उच्च आर्द्रता ने लोगों की दिक्कतों में इजाफा किया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button