ब्रेकिंग
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, इलाके में दहशत का मौहाल पुलिस ने 98 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार घने कोहरे में Alert पर रेलवे, रात में सावधानी बरतने के आदेश रोजगार के लिए यूपी से आई महिला से 4 युवकों ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी इस वजह से साहा चौक को मिली जाम से मुक्ति, अब नहीं थमेगा पहिया SC/ST एक्ट दर्ज होने पर व्यक्ति की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम, पुलिस पर भी आरोप HPSC ने जारी किया PGT इंग्लिश भर्ती का रिजल्ट, यहां करें चेक हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, 50 BEO बनें डिप्टी डीओ, देखें पूरी लिस्ट हरियाणा के इस जिले से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी Deependra Hooda का नायब सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दूसरे राज्यों के अपराधियों की सुरक्षित पनाहगाह बन ग...
देश

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति किया शून्य सहिष्णुता का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी समूहों और उनके प्रायोजकों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे और हल्के हथियारों की अवैध आपूर्ति आतंकवादियों द्वारा संघर्ष को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त है। आतंकी अवैध हथियारों के बल पर इसे जारी रखने में सक्षम होते हैं। भारत इन छोटे और हल्के हथियारों के खतरों से भली भांति परिचित है। इन आतंकवादी संगठनों द्वारा हथियारों की मात्रा में वृद्धि हमें बार-बार याद दिलाती है कि वे समर्थन के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं। यही कारण है कि इन हथियारों की पहुंच को रोकने के लिए वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा- भारत कई दशकों से आतंकवाद के अभिशाप से लड़ा है। भारत को इस बात की जानकारी है कि छोटे हथियारों और गोला-बारूद को हथियारों से लैस संगठन और आतंकवादियों को मुहैया कराया जा रहा है। हमारी सीमाओं के पार तस्करी किए गए इन अवैध हथियारों का उपयोग करके की हमें काफी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमें अब ड्रोन का उपयोग भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button