ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
धार्मिक

नए साल में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इंदौर। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। साल 2024 के पहले दिन सोमवार है। नए साल के पहले दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करें। पूजा के समय भगवान शिव का गंगाजल या कच्चे दूध से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा जरूर करें। साथ ही राशि के अनुसार ये चीजें जरूर दान करें।

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि वालों को नए साल के पहले दिन मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़ आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि वालों को नए साल के पहले दिन चावल, चीनी, दूध, दही आदि का दान करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। गौशाला में पैसे भी दान कर सकते हैं।
  • कर्क राशि वाले लोगों को नए साल का पहला दिन दूध, दही, साबूदाना, चावल आदि का दान करना चाहिए।
  • सिंह राशि के जातकों को नए साल का पहले दिन गुड़, दाल, शहद, चिक्की आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • कन्या राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन गौशाला में चारे के लिए धन का दान करना चाहिए। वह जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियां भी दान करनी चाहिए।
  • तुला राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन शिव मंदिर में सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इस तरह भगवान शिव की कृपा बरसती है।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन मूंगफली, गुड़, मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन केले, चने की दाल, चने के आटे के लड्डू आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • मकर राशि वाले लोगों को उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए। धन का दान भी कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन काले तिल, सरसों का तेल और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि के लोगों को नए साल के पहले दिन राहगीरों को पीले कपड़े और केसर वाला दूध बांटना चाहिए। इससे सुख में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button