ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

गोहद में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत पर परिजनों का हाइवे पर हंगामा, जाम में एंबुलेंस फंसने से महिला की मौत

गोहद/भिंड। ग्वालियर-भिंड-इटावा हाइवे गोहद चौराहे पर शव रखकर स्वजन ने चक्काजाम कर दिया। इस वजह से करीब एक घंटे तक हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। वहीं गोहद एसडीओपी की समझाइश और आश्वासन के बाद स्वजन हाइवे से शव हटाने पर राजी हुए।

15 दिसंबर को बिरखड़ी में स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे ग्वालियर ले जाया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित स्वजन ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

गोहद एडीओपी सौरभ कुमार, गोहद चौराह थाना प्रभारी प्रदीप सोनी मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजन मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद गोहद एसडीओपी ने स्वजन को समझाइश देकर जाम को खुलवा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। इधर, गोहद चौराहे पर लगे जाम की वजह से भिंड अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर हुई महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस, महिला की मौत

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मधु को उपचार के लिए फूफ अस्पताल से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रेफर किया गया। परिजन एंबुलेंस की मदद से दोपहर सवा तीन बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुए लेकिन गोहद चौराहे पर लगे जाम की वजह से एंबुलेंस गोहद से तीन किमी पहले ही जाम में फंस गई।

मृतिका के सास-ससुर का कहना था कि एक घंटे तक जाम में एंबुलेंस फंसी रही, हम जाम खुलवाने के लिए वाहन चालकों के सामने गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन जाम नहीं खुला। इसके बाद बहू की हालत को देखते हुए उसे गोहद अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने बहू की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका का पति सीआरपीएफ में है। मृतिका के तीन बेटा और एक बेटी है।

15 दिसंबर को सड़क हादसे में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी गंभीर घायल हो गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के स्वजन ने मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर हाइवे पर जाम लगाया था, लेकिन समझाइश के बाद उन्होंने जाम खोल दिया था।

सौरभ कुमार, एसडीओपी, गोहद

Related Articles

Back to top button