ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

शिवसेना के 35 विधायक पार्टी से नाराज, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे का दावा

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि राज्य के 56 शिवसेना विधायकों में से 35 अपने पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। शनिवार रात एक समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने यह बात कही। राणे वर्तमान में भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को नकारा सरकार बताया। उन्होंने कहा कि  शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने में पांच हफ्ते से ज्यादा समय लग गए।

राणे ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 105 विधायक हैं और शिवसेना के केवल 56। उनमें से 35 असंतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के लिए कर्ज माफी का ठाकरे सरकार का वादा खोखला है। इसे कब लागू किया जाएगा इस पर कोई समयसीमा नहीं है।

उद्धव ठाकरे को सरकार चलाने के बारे में कुछ भी पता नहीं

गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की औरंगाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए राणे ने कहा कि वह किसी भी योजना की घोषणा किए बिना या क्षेत्र को कोई धनराशि दिए बिना वापस आ गए। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं? उन्हें सरकार चलाने के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उन्हें सरकार बनाने में पांच हफ्ते लग गए। इससे पता चलता है कि वे कैसे सरकार चलाएंगे।

मनसे से गठबंधन की अटकलों पर टिप्पणी करने से इन्कार

भाजपा और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की अटकलों पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए राणे ने कहा कि केवल भाजपा प्रमुख ही इस पर बोलेंगे। बता दें कि पिछले दिनों राज ठाकरे औप राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसी के बाद से मनसे और भाजपा की गठबंधन की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, राज ठाकरे ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा अलग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button