ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

कोलकाता पोर्ट के बाद अब सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की मांग

नई दिल्ली। कोलकाता पोर्ट का नाम बदलने के बाद अब भाजपा ने अब विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की मांग की है। पार्टी ने कोलकाता के इस प्रतिष्ठित संगमरमर की इमारत का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने का सुझाव दिया है। एक ट्वीट में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा,’मैं कोलकाता में नमो के इस कथन का स्वागत करता हूं कि इतिहास की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्हें अपने इस कथन को विक्टोरिया मेमोरियल का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखकर लागू करना चाहिए।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार शाम को  कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें कुछ अहम पक्षों को नजरंदाज किया गया। इतिहास का विवरण सत्ता और सिंहासन तक सीमित रह गया। कोलकाता की चार ऐतिहासिक इमारतों करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेडियर हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल को राष्ट्र को समर्पित करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही थी। पीएम मोदी के इसी बयान का जिक्र करके सुब्रमण्यम स्वामी ने विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की बात कही।

कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल पूरा होने कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘इस बंदरगाह को अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के रूप में जाना जाएगा।’ इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबासाहेब अंबेडर के सुझावों को लागू नहीं किया गया जैसा।

कोलकाता पोर्ट को नए भारत का प्रतीक बनाना महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा, ‘कोलकाता पोर्ट भारत की औद्योगिक, आध्यात्मिक और आत्म स्वतंत्रता का प्रतीक है। जब यह बंदरगाह अपने 150 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तो इसे नए भारत का प्रतीक बनाना महत्वपूर्ण है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button