ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना का लाभ छोड़ने के लिए आगे आईं महिलाएं, बताई ये वजह

विदिशा। जिले में अच्छी पहल शुरू हुई है। लाड़ली योजना का लाभ छोड़ने जिले में 370 महिलाएं आगे आई हैं। इन महिलाओं ने स्वयं को संपन्न बताते हुए जरूरतमंद महिलाओं को लाभ देने की बात कही है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले मार्च माह में लाड़ली योजना शुरू की थी। यह योजना इतनी अधिक लोकप्रिय हुई कि प्रदेश भर में इस योजना का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में आवेदन जमा करने महिलाओं की कतारे लगी रहीं।

सरकार ने भी तीन माह के अंदर ही योजना को अमलीजामा पहनाते हुए जून माह से उनके खातों में 1250 रुपये प्रति माह राशि भेजना भी शुरू कर दिया है, जो लगातार जारी है। इस योजना को विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की बंपर जीत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

370 महिलाएं आगे आईं

इसी बीच सरकार ने ऐसी महिलाओं से जो योजना का लाभ नहीं लेना चाहती छोड़ने का आह्वान किया था इसके बाद जिले में अभी तक 370 महिलाएं सामने आई हैं जिन्होंने लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर लाभ त्यागने की बात कही है।

महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर पहले से ही प्रावधान है यदि किसी महिला को लाभ नहीं लेना तो वह त्याग कर सकती है। शहरी परियोजना अधिकारी संजयसिंह का कहना है कि कई महिलाओं ने गलती से आवेदन कर दिया था, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए हैं हम संपन्न महिलाएं लाभ लेकर उनका हक छीन रहे तो ऐसी महिलाएं भी लाभ छोड़ने आगे आ रही हैं और कुछ अन्य तरह की महिलाएं भी शामिल हैं।

महिलाएं बोली जरूरतमंदों को मिले मदद

जिले में जिन महिलाओं ने लाभ नहीं लेने आवेदन किए हैं उनका कहना है कि यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए बनाई गई है, इसलिए इसका लाभ भी उन्हें ही मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर की गीता दत्ता ने योजना का त्याग कर दिया है। उनका कहना है कि हम संपन्न है, हमारे कारण किसी गरीब का हक छिन रहा है। इसी प्रकार ऊषा त्रिपाठी ने भी योजना का लाभ नहीं लेने के लिए आवेदन किया है। उनका भी यही कहना है कि इस योजना का लाभ जरूरतमंद महिलाओं को मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button