ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

MP Voter List: लोकसभा चुनाव के लिए छह जनवरी से तैयार की जाएगी मतदाता सूची

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची छह जनवरी से तैयार की जाएगी। 22 जनवरी तक सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इनका निराकरण करके आठ फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके संबंध में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पहले सभी जिले लंबित प्रकरणों का निराकरण करें।

सूची में दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम नहीं होने चाहिए। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से अधिक है, वहां सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजें। साथ ही जहां पर मतदान भवन जीर्णशीर्ण है, उनकी जगह पर दूसरा मतदान केंद्र बनाए जाने का भी प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

छह जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन के साथ नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आठ फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 13 और 20 जनवरी को लगाए जाएंगे।

जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है, वे युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही जो युवा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button