ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

निर्भया केसः तिहाड़ में दोषियों को फांसी देने का अभ्यास शुरू, फंदे पर लटकाए गए पुतले

नई दिल्ली: निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में चार दोषियों को फांसी देने का रविवार को तिहाड़ जेल में अभ्यास किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने मामले के चार दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की मौत का वारंट मंगलवार को जारी करते हुए कहा था कि इन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल के अधिकारियों की एक टीम ने चार दोषियों को फांसी देने का अभ्यास किया।

अभ्यास में दोषियों के वजन के बराबर पुआल और पत्थर से बने पुतलों को फांसी पर लटकाया गया। उन्होंने बताया कि फांसी जेल संख्या 3 में होगी। उत्तर प्रदेश कारागार अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है कि मेरठ जेल से पवन जल्लाद को चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए भेजा जाएगा। तिहाड़ जेल ने उत्तर प्रदेश कारागार विभाग को पत्र लिखकर फांसी के लिए दो जल्लाद देने की मांग की थी। चारों दोषियों के एक साथ फांसी दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारी दोषियों के साथ रोज बातचीत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button