ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
देश

Jamia student Protest: छात्रों से मिलीं VC नजमा, कहा- पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

नई दिल्ली। Jamia Violence: जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति नजमा अख्तर के ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों ने वीसी के दफ्तर का घेराव किया हुआ है।

Jamia student Protest Live Updates:

  • छात्रों से वीसी नजमा अख्तर ने छात्रों से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना इजाजत के यूनिवर्सिटी में घुसी थी।
  • हम सरकार के कर्मचारी हैं। इस मामले में हम पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।
  •  दिल्ली पुलिस एफआइआर दर्ज नहीं कर रही है। हम कोर्ट जाएंगे

जानकारी के अनुसार, छात्र ‘वाइस चांसलर चुप्पी तोड़ो’ के नारे लगा रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वीसी बताएं दिल्ली पुलिस के खिलाफ अब तक क्यों नहीं मामला दर्ज करवाया गया है। छात्रों का कहना है कि पुलिस को जामिया में घुसने की इजाजत किसने दी थी।

बताया जा रहा है कि छात्रों ने मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ने के बाद कार्यालय परिसर में घुस गए और वीसी के खिलाफ नारेबाजी की। वे कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।

दरअसल जामिया कैंपस में पिछले महीने हुई हिंसा के सिलसिले में छात्र दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति नजमा अख्तर के कार्यालय का घेराव किया है। इसके अलावा छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं को फिर से कराए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

सीएए के खिलाफ हुए थे हिंसक प्रदर्शन

बता दें कि दिसंबर महीने में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ जामिया नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उपद्रवियों ने कई बसों और निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारी जामिया मिलिया इस्लामिया में घुस गए थे।

दिल्ली पुलिस भी उपद्रवियों को पकड़ने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में घुस गई थी। आरोप है कि पुलिस बिना इजाजत यूनिवर्सिटी में घुसी थी और कुछ लोगों की पिटाई भी की थी। हालांकि पुलिस ने पिटाई के आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि इजाजत लेने के बाद ही पुलिस जामिया में गई थी। पुलिस ने हिंसा मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button