ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

JNU हिंसा: दिल्ली हाईकोर्ट का फेसबुक-गूगल और whatsapp को नोटिस, कल तक मांगा जवाब

नई दिल्लीः जेएनयू हिंसा से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए व्हाट्सएप्प, फेसबुक और गूगल को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस, दिल्ली सरकार और सोशल मीडिया प्लेफार्म से मंगलवार तक जवाब मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट जेएनयू के तीन प्रोफेसरों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है। तीनों प्रोफेसरों ने याचिका में 5 जनवरी की हिंसा से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप्प चैट और अन्य सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग की है।

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हुई हिंसा की जांच कर रही एसआईटी आज यानी सोमवार को नौ लोगों से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस पहले ही जांच के लिए नोटिस जारी कर चुकी है। दरअसल, इन नौ छात्रों में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष का भी नाम शामिल है। सभी छात्रों से जेएनयू कैंपस में ही पूछताछ की जाएगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पांच जनवरी को हुई हिंसा और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद 60 दिन बाद सोमवार (13 जनवरी) से कक्षाएं शुरू होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button