ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

बंगाल में भाजपा के नारे होंगे ‘जय महाकाली’, ‘जय श्री राम’ : विजयवर्गीय

कोलकाता: भाजपा ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उसके नारे ‘जय श्री राम’ और ‘जय महा काली’ होंगे और पार्टी तब तक राज्य में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देती। भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी की शानदार जीत के बाद पहले दौरे में पत्रकारों से कहा,‘बंगाल में हमारे नारे ‘जय श्री राम’ और ‘जय महाकाली’ होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।’

भाजपा ने राज्य के लिए अपने नारों की सूची में ‘जय महा काली’ ऐसे समय में शामिल किया है जब टीएमसी ने भाजपा पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया जो बंगाल की संस्कृति नहीं समझते। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में भाजपा का प्रचार तब तक अधूरा रहेगा जब तक टीएमसी सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती और भगवा पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार नहीं बन जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button