ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
धार्मिक

इस खास दिन पर करें सिंदूर से जुड़ा ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

इंदौर।  मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना लाभकारी होता है। मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाए, तो इन धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मंगलवार के उपाय

अगर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो हर मंगलवार को स्नान-ध्यान के बाद किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। एक बार सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान हनुमान जी को कम से कम 7 लड्डुओं का भोग लगाएं।

कष्ट होंगे दूर

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार के दिन ‘राम रक्षा’ स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और ‘राम रक्षा’ स्तोत्र का पाठ करें।

धन संबंधी परेशानी

अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार की पूजा के दौरान “ऋण मोचन” स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस स्तोत्र का पाठ आय और भाग्य में भी वृद्धि करता है।

सिंदूर अर्पित करें

शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए मंगलवार की पूजा के बाद मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button