ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

मालवा-निमाड़ में 2152 करोड़ यूनिट बिजली वितरित

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने मालवा-निमाड़ में जारी वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 2152 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण किया है। यह गत वर्ष समान अवधि की तुलना में करीब पौने सात प्रतिशत ज्यादा है।

मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि पिछले साल 1 अप्रैल से 24 दिसंबर शाम तक की गणना में 2015 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ था। इस वर्ष समान अवधि के दौरान रविवार शाम तक 2152 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हो चुका है। तोमर ने बताया कि इंदौर शहर व इंदौर ग्रामीण वृत्त में सबसे ज्यादा 585 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है, यह लगभग 7 प्रतिशत ज्यादा है। इंदौर के साथ ही धार, देवास, खरगोन, उज्जैन जिला क्षेत्रों में भी पिछले वर्षों की तुलना में 5 से 8 प्रतिशत बिजली का समान अवधि में ज्यादा वितरण हुआ है।

प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि प्रत्येक जिले में आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी तैनात है, जबकि कम्पनी स्तर पर इस कार्य के लिए कार्यपालक निदेशक स्तर के अधिकारी दैनिक पर्यवेक्षण करते हैं। तोमर ने बताया कि वर्तमान में रबी सीजन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई कार्य सर्वाधिक होने से पिछले कई दिनों से कम्पनी की बिजली मांग 7 हजार मेगावाट या उससे ऊपर दर्ज हो रही है। इस समय दैनिक आपूर्ति 11.50 करोड़ से 12 करोड़ यूनिट है।

Related Articles

Back to top button