ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

: यूपी के पीलीभीत में दीवार पर धूप सेंकती नजर आई बाघिन, देखने उमड़ी भारी भीड़

, पीलीभीत (यूपी)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक गुरुद्वारा उस समय कौतूहल का विषय बन गया, जब दीवार पर बाघिन धूप सेंकता नजर आई। गांव में बाघिन होने की खबर आग की तरह फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। बाघिन को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर काबू किया गया। हालांकि वन विभाग और स्थानीय पुलिस के लिए बाघ से मुश्किल भीड़ को कंट्रोल करना रहा।

अधिकारियों का कहना है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जमा हो गए। यदि बाघिन उन पर झपट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) December 26, 2023

बाघिन को बेहोश कर टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में ले जाया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण और होश आने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम माधोटांडा क्षेत्र का है। यहां बाघिन कई दिन से विचरण कर रही थी, जो सोमवार रात दो बजे अठकोना गांव में पहुंच गई। मंगलवार सुबह बाघिन उसी दीवार पर बैठी रही। उसके अस्वस्थ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वन विभाग ने उसके 20 मीटर दूर चारों ओर जाल लगाया है। उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। इस गांव से टाइगर रिजर्व की दूरी 10 किमी है।a

Related Articles

Back to top button