ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
मध्यप्रदेश

आगर-मालवा जिले में गोवंश की निर्मम हत्या के मामले में आरोपितों के मकान पर चला बुलडोजर

आगर-मालवा। आगर-मालवा जिले के बड़ौद में चार लोगों ने मिलकर गोवंश की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में प्रशासन ने मंगलवार सुबह आरोपितों के मकान पर कार्रवाई की। घटना को अंजाम देते वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को ही हिंदू संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के घर गिराने की मांग को लेकर इंदौर-कोटा राजमार्ग को बस स्टैंड पर डेढ़ घंटे तक रास्ता रोका था। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आरोपितों के मकान ढहाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की थी।

सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गई थी। इस दौरान सिर्फ एंबुलेंस को ही रास्ता दिया गया। बस, ट्रक, छोटे वाहन चालक सड़क के दोनों ओर खड़े रहे।

विश्व हिंदू परिषद के खंड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जोदान ने बताया कि घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिलाधिकारियों के निर्देश पर जाम हटाया गया।

Related Articles

Back to top button