ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी के लिए थरूर ने माफी मांगी, कांग्रेस ने जताई असहमति

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उनके बारे में एक विवादित टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सिर्फ ब्रिटिश राजनीति के एक पुराने कथन का उल्लेख किया था। दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी विपक्षी नेता के बारे में निजी टिप्पणी करने से कांग्रेस सहमत नहीं होती। इसके साथ सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल हमेश अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे हैं।

केजरीवाल के बारे में अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए थरूर ने ट्वीट किया, मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरा बिना जिम्मेदारी की सत्ता वाला बयान पसंद नहीं आया। यह ब्रिटिश राजनीति का एक पुराना कथन है जो किपलिंग, प्रधानमंत्री स्टेनली बाल्डविन और हाल ही में टॉम स्टॉपर्ड द्वारा बोला गया था। दरअसल थरूर ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कहा था, केजरीवाल शायद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी दोनों लोगों को अपनी तरफ चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ा रुख नहीं अपनाया। वह दोनों लोगों को अपनी तरफ कर के वोट पाना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button