ब्रेकिंग
उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म...
देश

तकनीकी वजह से रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, लॉन्च की तारीख आने में अभी लगेगा वक्त

चांद अभी दूर है… भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग तकनीकी वजहों से रोक दी गई है। अब बताया जा रहा है कि मिशन के लॉन्च की संशोधित तारीख अगले दस दिनों तक नहीं आएगी, क्योंकि ईंधन को खाली करने और जीएसएलवी एमके-3 की जांच में समय लग सकता है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण मंगलवार 2:51 मिनट पर होना था, लेकिन फाइनल काउंटडाउन शुरू होने से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले इसे रोक दिया गया।

इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि लॉन्च व्हीकल में तकनीकी खराबी के चलते प्रक्षेपण रोका गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह जल्द ही नई तारीख की घोषणा करेगा। हालांकि न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रक्रिया में 10 दिन से अधिक का समय लग सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘क्रायोजेनिक ईंधन लोड होने के दौरान तकनीकी खराबी देखी गई थी।

खराबी का पता लगाने के लिए पहले व्हीकल को देखना होगा। इसके लिए पहले रॉकेट से ईंधन निकालना होगा और उसके बाद रॉकेट को जांच के लिए ले जाया जाएगा। इस प्रक्रिया में 10 दिन लगेंगे, उसके बाद ही लॉन्च कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस लिए चांद तक पहुंचने में अभी देरी लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button