ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
धार्मिक

Welcome 2024: साल खत्म होते समय मेष राशि में मार्गी होंगे बृहस्पति, 3 राशि वालों को बाधाओं से मिलेगी मुक्ति, जरूर करें ये उपाय

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2023 जब विदा होगा तो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7.08 बजे देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से तीन राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार

देवगुरु बृहस्पति के मेष राशि में मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस कारण वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और काम में मन लगेगा। कला के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। मेष राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

बृहस्पति के प्रभाव के सिंह राशि वालों को भी लाभ होगा। मेष राशि में बृहस्पति देव के के मार्गी होने से शुभ स्थिति निर्मित होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। धर्म कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें। उन्हें पढ़ाई में मदद करना चाहिए।

वृश्चिक राशि को मिलेगा परिवार को सहयोग

गुरु ग्रह बृहस्पति के मार्गी होने से परिवार वृश्चिक राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता रखें, जिससे आपके संबंधों में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button