ब्रेकिंग
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट Ram Mandir Trust: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी बोले- 'हुंडियों से चढ़ावे की चोर... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में कानपुर के श्रद्धालु की सांप काटने से मौत, फुटपाथ पर सो रहा था... पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू
देश

बिहार में दीघा और सोनपुर के बीच बनेगा 6 लेन ब्रिज, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने नारियल के लिए एमएसपी तय कर दी है। इसके अलावा बिहार में दीघा और सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर छह लेन ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है।

नारियल का एमएसपी तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वर्ष 2024 के लिए एमएमसी तय कर दी गई है। किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखा गया है। नारियल के दाम दुनियाभर में कम हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि 2023 की तुलना में मिलिंग कोपरा की निर्धारित MSP 300 रुपये प्रति क्विंटल और बाल कोपरा 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई है।’

दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बनेगा केबल ब्रिज

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे 42 महीने में पूरा किया जाएगा। इसे बनाने में 3064 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल के नीचे से बड़े जहाज से आसानी से आ जा सकेंगे।

त्रिपुरा और असम के लिए अहम फैसला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुडे निर्णय लिए गए हैं, जो त्रिपुरा और असम के लिए महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने को मंजूरी दी गई है। ठाकुर ने कहा, इसमें 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम को 25 महीने में पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच परिवहन सुगम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button