ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
दिल्ली/NCR

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन के साथ ही अब बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह से ही एनसीआर में बादलों ने डेरा जमाया हुआ था। मौसम विभाग ने भी अगले 4 दिनों की बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।

शुक्रवार तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मानसून की सक्रियता के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’

आईएमडी (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान में आएगी गिरावट, भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा

बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से उमस में भी कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रशासन की अपील: जलभराव और खराब मौसम में बरतें सावधानी

बारिश को देखते हुए लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों पर सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

मंगलवार सुबह कितना दर्ज किया गया तापमान?

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री अधिक है। दो जुलाई, 2024 के बाद यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। तब शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button