ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
धार्मिक

जनवरी में सूर्य और शुक्र का गोचर तो बुध होंगे मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

इंदौर। साल 2023 जल्द ही खत्म होने वाला है और नए साल के स्वागत के लिए सभी इन दिनों तैयारियों में जुटे हैं। ज्योतिष गणनाओं के लिहाज से देखें तो नए साल का पहला महीना ही कुछ राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी 2024 में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे मेष, कन्या और मकर राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित आशीष शर्मा।

जनवरी माह में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन

पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, 2 जनवरी को वृश्चिक राशि में बुध मार्गी होंगे और इसके बाद 15 जनवरी को मकर राशि में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके एक दिन बाद ही मंगल देव 16 जनवरी को धनु राशि में उदय होंगे। इसके बाद धनु राशि में ही 18 जनवरी को शुक्र देव गोचर करेंगे। इन सभी ग्रहों की स्थिति मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए हितकारी होगी।

मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ

मेष राशि में बृहस्पति लग्न भाव में मार्गी स्थिति में विराजमान हैं। साल का पहला महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ होगा। भाग्योदय हो सकता है। मांगलिक योग निर्मित होने से व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। समाज व परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि वालों को मिलेगा संतान सुख

कन्या राशि में लग्न भाव में केतु ग्रह साथ ही सूर्य पांचवे भाव में रहेंगे। कन्या राशि में बुध तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कई मुश्किलों से निजात मिल सकती है।

मकर राशि की आय में होगी वृद्धि

मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी लाभकारी हो सकता है। इस माह में आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। करियर की अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button