ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
विदेश

जापान की केन तनाका का 119 की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 19 अप्रैल को हुआ। सरकार ने यह जानकारी सोमवार को दी। उनके निधन के बाद अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन (सिस्टर एंड्रे) दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई हैं। उनकी उम्र 118 साल 73 दिन है। केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण पश्चिम फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। तनाका नर्सिंग होम में रह रहीं थीं। वहां वे बोर्ड गेम रेवर्सी खेलती थीं, गणित के सवाल हल करती थीं और चॉकलेट और सोडा लेती थीं। अपनी युवा अवस्था के दौरान उन्होंने कई बिजनेस किए। इनमें नूडल शॉप और राइस केक स्टोर भी शामिल हैं। उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मार्च 2019 में 116 वर्ष की उम्र में दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना था।
सितंबर 2020 में जापान ने उन्हें 117 वर्ष 261 दिन की उम्र में जापान का अब तक सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना। नौ भाई बहनों में सातवें नंबर की तनाका की शादी 19 वर्ष की उम्र में 1922 में हाईडिओ तनाका से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं पांचवां उन्होने गोद लिया था।तनाका ने अपनी लंबी उम्र का राज साझा करते हुए बताया था कि स्वादिष्ट भोजन जिसमें सोडा और चॉकलेट भी शामिल है खाना, और नई चीजें सीखना ही उनकी लंबी उम्र का राज है।

Related Articles

Back to top button