ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

जन्मदिन पर सरकार पर बरसीं मायावती, कहा-देश में भय और तनाव का माहौल

लखनऊ: भाजपा और कांग्रेस पर “घिनौनी राजनीति” करने और एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव तथा भय का माहौल है।

अपने 64वें जन्मदिन पर बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा, ‘‘ बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे बल्कि हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया।” भाजपा और कांग्रेस पर एक ही थाली के चट्टे बट्टी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा “भाजपा और कांग्रेस झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। देश में डर और तनाव का माहौल है। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।”

अपने 21 मिनट के संवाददाता सम्मेलन में एक बार भी समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ आज हम केवल केंद्र की राजनीति पर बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की आलोचना छोड़कर देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है। भाजपा सरकार अगर कांग्रेस के रास्ते पर चलती रही तो धीरे-धीरे अन्य राज्यों की सत्ता भी उसके हाथ से चली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button