ब्रेकिंग
Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर... Harmanpreet Kaur Padma Shri: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री सम्मान; इंग्लैंड में टीम ... Ranveer Singh Public Appearance: फिल्म छोड़ने के बाद बदले-बदले नजर आए रणवीर सिंह; मुंबई एयरपोर्ट पर ... WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आने वाला है 'Spoiler Messages' फीचर; अब ओटीपी और प्राइवेट मैसेज ह... Fourth Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल; हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशे...
देश

जम्मू कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल, सात दिनों तक जारी रहेगी सर्विस

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार की शाम जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा और होटलों, यात्रा प्रतिष्ठानों तथा अस्पतालों समेत जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी संस्थानों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा बहाल करने की अनुमति दे दी। बता दें कि करीब पांच महीने बाद जम्मू संभाग के पांच जिलों में सर्विस बहाल कर दी गई है। यह सुविधा पोस्टपेड मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यह आदेश 15 जनवरी से लागू होगा और सात दिनों तक लागू रहेगा।

आदेश 15 जनवरी से लागू होगा और सात दिनों तक लागू रहेगा
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया हैं, जब उच्चतम न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को केंद्र शासित प्रदेश में लगे प्रतिबंधों की समीक्षा करने का आदेश दिया था। एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह आदेश 15 जनवरी से लागू होगा और सात दिनों तक लागू रहेगा। अपने तीन पृष्ठ के आदेश में प्रशासन ने कहा कि कश्मीर संभाग में अतिरिक्त 400 इंटरनेट कियोस्क स्थापित किए जाएंगे।

इंटरनेट सेवा प्रदाता आवश्यक सेवाओं वाले सभी संस्थानों, अस्पतालों, बैंकों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में ब्रॉडबैंड सुविधा (मैक बाइंडिंग के साथ) प्रदान करेंगे। पर्यटन की सुविधा के लिए, ब्रॉडबैंड इंटरनेट होटलों और यात्रा प्रतिष्ठानों को प्रदान किया जाएगा।

जम्मू संभाग के पांच जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल
आदेश में यह भी कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र के जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में ई-बैंकिंग सहित सुरक्षित वेबसाइट देखने के लिए पोस्ट-पेड मोबाइलों पर 2जी मोबाइल ‘कनेक्टिविटी’ की अनुमति दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिनों पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत इंटरनेट का उपयोग करना एक मौलिक अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button