ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

बिजासन रोड अखंड धाम में वेदांत संत सम्मेलन, जाल सभागृह में गूजेंगे राजेश खन्ना के गीत

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 29 दिसंबर को होंगे। शहर में दिन की शुरुआत भगवान के नाम का स्मरण और उनकी परिक्रमा करते हुए होगी। वहीं दिन में वेदांत संत सम्मेलन के माध्मय से संत ज्ञान की गंगा बहाएंगे। धर्म-अध्यात्म में रुचि रखने वालों को भागवत कथा, हनुमान कथा भी सुनने को मिलेगी। जिन्हें ध्यान-साधना पसंद है उनके लिए योग व ध्यान शिविर भी लग रहा है। वहीं, साहित्यिक चर्चा, फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम, चित्रकला प्रदर्शनी सहित कई आयोजन से दिन गुलजार होगा।

– छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में सुबह 7.45 बजे नाम जप परिक्रमा होगी। सुबह होने वाली इस परिक्रमा में भक्त भगवान वेंकटेश और देवी लक्ष्मी के नाम का जप करते हुए उनकी परिक्रमा करेंगे।

– हथकरघा और उससे बनने वाले परिधानों की जानकारियां लेने, उन उत्पाद को खरीदने में यदि आपकी रुचि है तो दोपहर 1 बजे बाद आप अभय प्रशाल जा सकते हैं। यहां लगे सिल्क एक्सपो में देश के विभिन्न शहरों से आए बुनकर अपने उत्पाद लाए हैं।

– शहर में इन दिनों चित्रकला प्रदर्शनी भी जारी है। देवलालीकर कला वीथिका में यह कला प्रदर्शनी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकती है। इसमें शहर के कई कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं।

– बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम में 56वां अभा अखंड वेदांत संत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए संत ज्ञान की धारा बहा रहे हैं। वेदों की वाणी को वे भक्तों तक पहुंचा रहे हैं। दोपहर 2 बजे से आरंभ होने वाली धर्म सभा में भजन-सत्संग के बाद डाकोर से आए वेदांताचार्य स्वामी देवकीनंदन दास रामायणी, वृंदावन से आए महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश्वरानंद, सारंगपुर से आई साध्वी अर्चना दुबे, स्वामी राजानंद एवं भानपुरा पीठ के स्वामी वरुणानंद, हरिद्वार से आए स्वामी महेशानंद, उज्जैन से आए स्वामी रामकृष्णाचार्य, रतलाम से आए स्वामी देवस्वरूप आदि के प्रवचन होंगे।

– लोहारपट्टी स्थित श्रीजी कल्याण धाम खाड़ी के मंदिर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है। यहां भागवताचार्य पं. योगेश्वरदास के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जा रहा है। आज यहां रुक्मिणी विवाह प्रसंग की व्याख्या होगी। भागवत ज्ञान यज्ञ दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा।

– अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन पूर्वी क्षेत्र द्वारा गीता भवन में तीन दिवसीय हनुमान कथा आयोजित की जा रही है। इस कथा में पं. विजयशंकर मेहता कथा वाचन करेंगे। कथा दोपहर 3 बजे से आरंभ होगी।

– यदि आपके मन में भी एक लेखक बसता है और आप भी कुछ लेखन कर्म करते हैं तो अपनी लेखनी को मंच दें तथा शाम 5 बजे पहुंच जाएं हिंदी साहित्य समिति में। यहां सृजन विविधा में आप अपनी रचनाएं भी सुना सकेंगे एवं अन्य की रचनाओं का भी आनंद ले सकेंगे।

– आज शाम यदि आप नाथ मंदिर मार्ग के आसपास हैं तो शाम 7 बजे जाल सभागृह पहुंच जाएं। यहां आपको राजेश खन्ना पर फिल्माए गीत इंदौरी कलाकारों द्वारा सुनने को मिलेंगे। म्यूज टेंपल फेंस क्लब का यह आयोजन राजेश खन्ना के प्रशंसकों के लिए खासतौर पर आयोजित किया जा रहा है।

– सर्दी के मौसम में शहर में प्रवासी परिंदों की आमद बहुतायत में होती है। प्रकृति से प्रेम करने वाले, फोटोग्राफी के शौकीन या परिवार के साथ प्राकृतिक वादी में जो दिन बिताना चाहते हैं वे सिरपुर तालाब पहुंच प्रवासी पक्षियों को निहार सकते हैं।

Related Articles

Back to top button