ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

जहर देकर मारने की शंका में कर दी पत्नी की हत्या, कुल्‍हाड़ी से किए वार

उदयनगर, देवास । पत्नी द्वारा जहर देकर मारने की शंका में एक पति ने कुल्हाड़ी से वार करके पत्नी की हत्या बुधवार को कर दी। वारदात उदयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत झूलादड़ की है।

यह है मामला

फरियादी चैनबाई पत्नी भूरा निवासी झूलादड़ ने पुलिस को बताया कि मेरी सास मीराबाई पति सोमा निवासी सादरिया मोहल्ला झूलादड़ घर पर सब्बी तोड़ रही थी। मेरे ससुर सोमा पुत्र ढुढला आपस में विवाद कर रहे थे। कुछ देर बाद मेरी सास की आवाज आई तो मैंने देखा ससुर के हाथ में कुल्हाड़ी थी, मेरी सास मीराबाई घायल थी उनके सिर में गंभीर चोट थी। मैंने घबराकर आवाज लगाई तो आसपास के लोग आए। घटना के समय मेरा पति भूरा किशनगढ़ गया था। कुछ देर बाद मेरी सास मीराबाई की मौत हो गई।

आरोपित ने पुलिस को यह बताया

थाना प्रभारी बीडी बीरा ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरी पत्नी किसी के कहने में आकर जमीन बेचने वाली थी, जमीन मेरे नाम से थी। इसलिए मुझे मारकर जमीन खुद के नाम करवाकर सौदा कर कर लेती, इसलिए मैंने उस मार दिया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। गुरुवार को उदयनगर में पीएम के बाद महिला का शव स्वजनों को सौंप दिया गया। उधर आरोपित को बागली न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button