ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
खेल

विराट कोहली फिर बने ICC की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। ICC ODI and Test Team of the Year: मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के लिए बुधवार का दिन शानदार रहा। दरअसल, बुधवार 15 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने अवॉर्ड्स का ऐलान किया, जिसमें बतौर कप्तान विराट कोहली ने बाजी मारी, जबकि बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा अव्वल रहे।

विराट कोहली को लगातार तीसरे साल आइसीसी की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है। आइसीसी की टेस्ट टीम में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिसमें एक नाम विराट कोहली का है जो इस टीम के कप्तान चुने गए हैं, जबकि दूसरे खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं। उधर, आइसीसी की साल 2019 की वनडे टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। आइसीसी की इस टीम के भी कप्तान विराट कोहली ही हैं।

विराट कोहली ने लगाई ICC अवॉर्ड्स की हैट्रिक

विराट कोहली के अलावा आइसीसी की वनडे टीम में ओपनर रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली को साल 2017 और 2018 में भी आइसीसी की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया था। इस तरह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आइसीसी के इस अवॉर्ड की हैट्रिक लगा दी है।

ICC Test Team of the Year (in batting order)

मयंक अग्रवाल, टॉम लैथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली(कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नेल वेग्नर और नाथन लयोन

ICC ODI Team of the Year (in batting order)

रोहित शर्मा, शाई होप, विराट कोहली(कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button