ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस दिन से भरे जाएंगे फार्म

इंदौर। एमपी पीएससी परीक्षा-2019 के परिणाम घोषित होने के बाद मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 19 जनवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक आवेदन जमा किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटीफिकेशन के अनुसार

  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 19 जनवरी 2024 को से दिनांक 18 फरवरी 2024 तक जमा किए जा सकेंगे।
  • आवेदन फार्म एमपी आनलाइन तथा एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भरे जा सकेंगे। 18 फरवरी के बाद आवेदन फार्म स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे।
  • राज्य सेवा परीक्षा 2024 हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी तरह के किसी भी प्रकार का मैन्युअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग दद्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आयु की गणना आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।
  • आयु की गणना हेतु अभ्यर्थी की 10 वीं (High School) की अंकसूची में अंकित जन्मतिथि मान्य होगी। अतः अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में उक्त अंक-सूची में उल्लेखित नाम, पिता का नाम तथा जन्मतिथि का ही उल्लेख करें।

Related Articles

Back to top button