ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, घर में मनाएं दिवाली, राम ज्योति जलाएं

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर है। उन्होंने करीब 16 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 40 करोड़ देशवासियों से करबद्ध निवेदन है कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। दिवाली मनाएं।साथ ही निवेदन है कि 22 जनवरी को अयोध्या न आएं। हमें कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे प्रभु राम को तकलीफ हो।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से निवेदन है कि वे 22 जनवरी को न आएं। 23 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन शुरू जाएंगे। फिर अपनी सुविधा के अनुसार आएं। राम मंदिर तो यहीं है। पीएम मोदी ने साथ ही अपील की कि 14 जनवरी को देशभर के तीर्थ स्थलों पर, हर शहर के छोटे बड़े मंदिर में स्वच्छता का अभियान चलाया जाए।

10 करोड़वीं लाभार्थी महिला के घर चाय पी

पीएम मोदी ने बताया कि अयोध्या में उन्होंने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी महिला के यहां चाय पी है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत यूपी के बलिया से हुई थी और इसके लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक समय था। जब अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को नहीं, बल्कि पक्का घर देश के चार करोड़ गरीबों को मिला है। आज देश अपने तीर्थों को संवार रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी दुनिया में छाई हुई है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सिर्फ केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार नहीं हुआ है, बल्कि 300 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बने हैं।’

अयोध्या में आने वालों की संख्या में वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। हमारी सरकार अयोध्या में विकास कार्य करवा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण, नए फुटपाथ, फ्लाईओवर और नए पुल बन रहे हैं।

500 सालों का इंतजार होगा खत्म

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रभु के आगमन से पहले पीएम मोदी का संकल्प था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे।

Related Articles

Back to top button