ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तब हुआ दुष्‍कर्म का खुलासा

शुजालपुर। अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़लिया निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ लगभग नौ-दस माह पूर्व बलात्कार हुआ था। वह गर्भवती हो गई। दो दिन पहले घर पर प्रसव हुआ और नवजात को जन्म दिया। वहीं एक अन्य मामले में 61 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है।

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी

प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को सिविल अस्पताल शुजालपुर लाया गया। लड़की नाबालिग व अविवाहित होने से अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

जंगल में किया दुष्‍कर्म

थाना अवंतिपुर बड़ोदिया अंतर्गत तिलावद मैना पुलिस चौकी की सीमा में लगने वाले एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ी है। घर की बकरियां चराती है। करीब 10 महीने पहले जंगल में बकरियां चराने के दौरान आरोपी संजू परमार निवासी पड़लिया ने बलात्कार किया।

धमकी भी दी

घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकाया। इसके बाद जब भी पीड़िता जंगल में बकरियां चराने जाती तो अकेला पाकर आरोपी आ जाता और बलात्कार करता। इससे पीड़ित गर्भवती हो गई और रविवार शाम को पेट दर्द के बाद घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। इस बारे में पीड़िता ने माता-पिता को घटना बताई और पेट दर्द होने पर प्रसव के बाद उसे सरकारी अस्पताल शुजालपुर लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी संजू परमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार होने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

61 वर्षीय वृद्धा से किया रेप

पुलिस थाना अवंतिपुर बड़ोदिया अंतर्गत तिलावद चौकी में पुलिस ने 61 वर्षीय वृद्धा से बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। पुलिस को तिलावद निवासी 61 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बकरी चराने के लिए जंगल में गई थी, तभी बाटल में पानी खत्म हो जाने से भरने के लिए पास की ट्यूबवेल पर गई। इसी दौरान आरोपी सतीश निवासी तिलावद आया और मेरे साथ बलात्कार किया। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाया कि इस संबंध में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button