ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इंदौर से योग नगरी ऋषिकेश के लिए आज दूसरी ट्रेन होगी रवाना, पहली ट्रेन रही फूल

इंदौर। इंदौर- देहरादून और लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस के समय मे बदलाव के साथ ही टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया हैं। अब दोनों ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित होगी और योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। पहले यह ट्रेन देहरादून के लिए चलती थी। सप्ताह में चार दिन चलने वाली दोनों ट्रेन इंदौर से अलग-अलग स्टेशन से संचालित होती थी। इससे यात्रियों को हमेशा गफलत का सामना करना पड़ता था।

पश्चिम रेलवे द्रारा यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल से चलने वाली इंदौर-देहरादून एक्‍सप्रेस एवं लक्ष्‍मीबाई नगर- देहरादून उज्जैनी एक्‍सप्रेस, देहरादून के स्‍थान पर योग नगरी ऋषिकेश शुरू की गई है। गाड़ी संख्‍या 14309 लक्ष्‍मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश एक्‍सप्रेस बुधवार को लक्ष्‍मीबाई नगर से दोपहर 3.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्‍जैन, मक्‍सी होते हुए अगले दिन शाम 6.45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्‍मीबाई नगर एक्‍सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 6.15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6.05 बजे लक्ष्‍मीबाई नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार को भी लक्ष्मीबाई नगर से रवाना होगी।

यह ट्रेन भी लक्ष्मीबाई नगर से चलेगी

इंदौर के पार्क रोड स्टेशन से चलने वाली 14317 इंदौर-देहरादून एक्‍सप्रेस के टर्मिनल स्‍टेशन में परिव‍र्तन कर इसे अब लक्ष्‍मीबाई नगर से चलाया जाएगा। 14317 लक्ष्‍मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश एक्‍सप्रेस 6 जनवरी, से लक्ष्‍मीबाई नगर से दोपहर 3.25 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 6.45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में 14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्‍मीबाई नगर एक्‍सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 6.15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6.05 बजे लक्ष्‍मीबाई नगर पहुँचेगी।

Related Articles

Back to top button