ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मध्यप्रदेश

सम्राट मिहिर भोज विवाद पर हाई कोर्ट ने कहा- राजा की कोई जाति नहीं

ग्वालियर। बहुचर्चित हुए सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद को लेकर बुधवार को मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई हुई। युगल पीठ ने कहा कि राजा की कोई जाति नहीं होती है। दोनों समाज मिलकर इस मामले के विवाद का निराकरण करें, वर्ना फिर कोर्ट इस पर फैसला करेगा।

आपस में विवाद सुलझाएं

दूसरी ओर हाई कोर्ट ने प्रशासन की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी को निर्देशित करते हुए कहा कि संभागीय आयुक्त दीपक सिंह इस मामले में दोनों समाज के प्रतिनिधियों को बुलाकर एक साथ बैठाएं और दोनो समाज मिल कर आपस में विवाद सुलझाएं। अब इस मामले में फरवरी के अंतिम सप्ताह में कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

यह यह मामला ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। इससे मूर्ति को टीनशेड से कवर कर दिया गया है। कुछ महीनों पहले इस मसले पर जमकर बवाल हुआ था। यह विवाद क्षत्रिय और गुर्जर समाज के लोगों में है। दोनों का दावा है कि राजा का संबध उनकी जाति से है।

Related Articles

Back to top button