ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
विदेश

दो विमानों के बीच टक्कर के बाद लगी भीषण आग, पांच की मौत, बाल-बाल बची 367 यात्रियों की जान

जापान पर नए साल की शुरू होते ही आफतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीतें दिन लगातार 155 भूकंप के झटकों के बाद आज राजधानी टोक्यो स्थित हनेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक यात्री विमान तटरक्षक दल के विमान से टकराकर जलकर खाक हो गया।जापान टाइम्स के मुताबिक, होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से हनेडा हवाई अड्डे आ रहे JAL 516 विमान के रनवे पर उतरने के दौरान ये हादसा हुआ।

जानकरी के मुताबिक, हादसे के समय विमान में 367 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। हालाँकि राहत की बात है सभी को बचा लिया गया। तटरक्षक विमान में सवार 5 लोग मारे गए। जापान एयरलाइंस का एयरबस विमान रनवे पर उतरते समय तटरक्षक विमान से टकरा गया, जिससे इसमें आग लग गई। सोशल मीडिया में रनवे पर दौड़ता विमान आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की टीम लगी हुई है। हनेडा के सभी रनवे फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। हादसे के समय तटरक्षक विमान में 6 लोग सवार थे, जिसमें से कैप्टन भाग निकला, लेकिन बाकी 5 की मौत हो गई।

जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि, मामले की तुरंत जांच की जाएगी। तटरक्षक विमान और एक यात्री विमान के बीच टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में आग लग गई। इस यात्री विमान में करीब 400 लोग (यात्री और चालक दल के सदस्य) सवार थे। इसके बाद विमान को रोक दिया गया और चालक दल के सदस्यों और पायलटों समेत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल विमान में लगी आग को बुझाने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button