ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मनोरंजन

सारा अली खान के साथ दोस्ती कराने के लिए कार्तिक आर्यन ने किया रणवीर सिंह का धन्यवाद!

नई दिल्ली. फिल्म लव आज कल 2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया हैl इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की अहम भूमिका हैं, कार्तिक आर्यन ने इस मौके पर रणवीर सिंह को सारा अली खान से मिलवाने के लिए धन्यवाद भी दियाl कार्तिक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि रण.वीर सिंह ने इस जोड़ी को बनाने में अहम भूमिका निभाईl कॉफ़ी विद करण एपिसोड को नहीं भूला जा सकता है, इसमें सारा अली खान ने कबूल किया था कि उनका कार्तिक आर्यन पर क्रश है।

कार्तिक से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भी सारा की प्रशंसा की थीl रणवीर सिंह ने सिंबा के प्रमोशन के दौरान दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया। कुछ ही समय में कार्तिक और सारा ने अपनी ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए हेडलाइन बटोरना शुरू कर दिया था और उनके डेटिंग की खबरें इंटरनेट पर चारों ओर वायरल हो रही थीं।

अब लव आज कल 2 का ट्रेलर जो कुछ समय पहले ही जारी किया गया है, इसमें भी दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

लव आज कल के ट्रेलर लॉन्च में एक रिपोर्टर ने कार्तिक से एक सवाल पूछ लिया कि सारा के साथ ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए रणवीर सिंह को कितना क्रेडिट देंगे। इसपर कार्तिक ने थोड़ा शर्माते हुए कहा, ‘रणवीर ने बहूत अच्छे से दोस्ती करवाई थी।’ वह काफी ओपन विचारों वाले हैं। मुझे याद है कि मेरे और सारा के के कई मीम इंटरनेट पर वायरल होने लगे थे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत खुशी हुई कि रणवीर ने हमउम्र से मेरी दोस्ती करवाई और फिर हमें लव आज कल में काम करने का मौका मिला।’

इसपर निर्देशक इम्तिआज़ अली ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप ऐसे समझ लीजिये कि जो कुछ भी है, सब रणवीर की वजह से है।’ इसके बाद पूरा ऑडिटोरियम हंसने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button