ब्रेकिंग
Crude Oil Price Drop: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 40 दिनों में 28% सस्ती; जानें आपके शहर मे... Lonavala Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़, मंगेतर सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट... Iran News: खामेनेई के पार्थिव शरीर को शहादत स्थल पर लाया गया, 4-5 जुलाई को होगा सार्वजनिक विदाई समार... Agra Traffic News: बाइक की कीमत 38 हजार, लेकिन चालान 1.5 लाख! ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन स... Ayodhya Ram Mandir News: दान चोरी मामले में एसआईटी का एक्शन, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नेटवर्क पर ... AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल
देश

केरल ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया है: इतिहासकार रामचंद्र गुहा

कोझिकोड: इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि खानदान की पांचवी पीढ़ी के राहुल गांधी के पास भारतीय राजनीति में कठोर परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने वाले नरेंद्र मोदी के सामने कोई मौका नहीं है और केरल के लोगों ने कांग्रेस नेता को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी कार्य किया है। गुहा ने कहा कि कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के समय महान पार्टी से आज दयनीय पारिवारिक कंपनी बनने के पीछे एक वजह भारत में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रीयता का बढऩा है।

केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्र भक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता विषय पर आयोजित सत्र में गुहा ने कहा, मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। वह सौम्य और सुसभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन युवा भारत एक खानदान की पांचवी पीढ़ी को नहीं चाहता। अगर आप मलयाली 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे तो शायद नरेंद्र मोदी को ही बढ़त देंगे। सत्र में मौजूद केरलावासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा केरल ने भारत के लिए कई बेहतरीन काम किए हैं, लेकिन आपने संसद के लिए राहुल गांधी को चुनकर एक विनाशकारी कार्य किया है। राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार मिली थी जबकि केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली थी।

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी की असली बढ़त यह है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने खुद यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 15 साल तक राज्य को चलाया है और उनमें प्रशासनिक अनुभव है। वह उल्लेखनीय रूप से कठिन परिश्रम करते हैं और कभी यूरोप जाने के लिए छुट्टी नहीं लेते। मेरा विश्वास कीजिए, मैं यह सब गंभीरता से कह रहा हूं। उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और मुगल वंश के आखिरी दौर से उनकी स्थिति की तुलना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button