ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

NIA ने कसा DSP देवेंद्र सिंह पर शिकंजा, UAPA के तहत दर्ज किया केस

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय आतंकियों के साथ गठजोड़ के आरोप में पकड़ा गया डीएसपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ इन्वेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) ने आम्र्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने और यूएपीए की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंह पर यूएपीए की धारा 18,19,20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यूएपीए की धारा 38 तब लगाई जाती है, जब किसी व्यक्ति के किसी आतंकी संगठन से जुडऩे की बात सामने आती है।

आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर चुकी है डीएसपी देवेंद्र सिंह से पूछताछ
डीएसपी देवेंद्र सिंह से आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी पहले ही पूछताछ कर चुके हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी नावेद बाबू और अल्ताफ बाबू दो दिनों तक श्रीनगर के बादामी बाग के बगल में मौजूद देवेंद्र सिंह के घर में रुके थे। देवेंद्र सिंह का संसद हमले का आतंकी अफजल गुरु से कनेक्शन भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को पंजाब और दिल्ली भेजने की तैयारी थी।

विवादों से रहा है देवेंद्र सिंह का नाता
गौरतलब है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह का शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। वह 1992 में जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जाता है कि वह प्रोबेशन पर था, उसी दौरान उस पर भ्रष्टाचार का आारोप लगा था। कहा जाता है कि उस समय वह नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए नशीले पदार्थों को गायब कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button